छत्तीसगढ़

रायपुर लौटे सभी कांग्रेस MLA

Nil dhankar
4 Oct 2021 9:51 PM IST
रायपुर लौटे सभी कांग्रेस MLA
x

रायपुर। छत्तीसगढ़ के 35 विधायक दिल्ली से रायपुर लौट आये है। दिल्ली से लौटने के बाद एयरपोर्ट में पत्रकारों से चर्चा के दौरान विधायक बृहस्पति सिंह ने कहा कि, देखिएं हमारे और साथियों का काम नहीं निपट पाया था, तो अभी भी 10 से 12 विधायक वहीं रूके हुये है। वो सभी काम निपटा कर आएंगे। आज हम लोग लगभग 35 विधायक वापस आ रहे है और हम सभी लोग अपने अपने निजी कामों से पहले भी जाते थे और अभी भी गये थे और आगे भी जाते रहेंगे। हमारे छत्तीसगढ़ के 90 में से 70 हम कांग्रेस के एमएलए है और सभी के सभी राहुल गांधी, सोनिया गांधी और पुनिया जी के मार्गदर्शन में काम करते हैं। कहीं से भी दूर-दूर तक बातें नहीं है और हम सब एक साथ हैं और एक साथ रहेंगे।

Next Story