छत्तीसगढ़

सभी व्यापारिक प्रतिष्ठान औऱ स्कूल कॉलेज रहेंगे बंद

Nilmani Pal
6 Aug 2023 1:55 AM GMT
सभी व्यापारिक प्रतिष्ठान औऱ स्कूल कॉलेज रहेंगे बंद
x
छत्तीसगढ़
पखांजुर: छत्तीसगढ़ के पखांजुर से बड़ी खबर निकलकर सामने आ रही है। यहां पर एक शव दफनाने को लेकर रविवार को पखांजूर बन्द का आह्वान किया गया है। इस दौरान सभी व्यापारिक प्रतिष्ठान औऱ स्कूल कॉलेज बंद रहेंगे। कन्वर्ट ईसाई के शव को पखांजूर में दफनाने को लेकर बंद का आह्वान किया गया है।
कांकेर जिले के पखांजूर में धर्मांतरित ग्रामीण के शव को दफनाने को लेकर पीव्ही नंबर 46 वार्ड क्रमांक 01 के निवासी और भाजपाईयों ने थाने के सामने प्रदर्शन किया। मिली जानकारी के अनुसार माचपल्ली के आदिवासी समुदाय से ईसाई धर्म अपनाने वाले की मृत्यु के बाद शव को पखांजूर नगर पंचायत के वार्ड क्रमांक 1 में रात के वक्त दफनाया गया था। बताया जा रहा है कि मृत व्यक्ति माचपल्ली का रहने वाला है। माचपल्ली के ग्रामीणों ने शव को दफनाने नहीं दिया तो रात को पीव्ही नंबर 46 वार्ड क्रमांक 01 में शव के परिजनों ने पखांजूर में आकर प्रशासन की मदद से शव को दफना दिया।
उनका कहना है कि धर्मांतरित ईसाई व्यक्ति का शव को उठा कर क्रिश्चियन श्मशान में दफनाया जाए , अन्यथा हिन्दू संगठन द्वारा अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन किया जाएगा, जिसका जिम्मेदार प्रशासन ही होगा,वहीं सैकड़ों ग्रामीणों ने पखांजूर पुलिस थाना के सामने धरना प्रदर्शन कर रहे हैं, पुलिस द्वारा सुरक्षा के लिए पुख्ता इंतजाम किए गए है।
Next Story