छत्तीसगढ़

भूपेश बघेल के बंगले में अलका, सुप्रिया और रागिनी ने मनाई तीजा पोरा

Nilmani Pal
2 Sep 2024 11:37 AM GMT
भूपेश बघेल के बंगले में अलका, सुप्रिया और रागिनी ने मनाई तीजा पोरा
x

रायपुर raipur news। पूर्व सीएम भूपेश बघेल के बंगले में कांग्रेस नेत्री अलका लाम्बा, सुप्रिया और रागिनी ने तीजा पोरा मनाई। बघेल ने x में लिखा, तीजा-पोरा तिहार पर निमंत्रण स्वीकार कर रायपुर पधारी महिला कांग्रेस राष्ट्रीय अध्यक्षा अलका लाम्बा , AICC सोशल मीडिया चेयरमैन सुप्रिया , राष्ट्रीय प्रवक्ता रागिनी नायक.आपके आगमन हेतु सपरिवार आभार. Teeja Pora

बता दें कि तीजा पोरा पर्व के दौरान कांग्रेस नेत्री अलका लाम्बा, सुप्रिया और रागिनी ने छत्तीसगढ़ी गाने पर नाची भी। इस दौरान प्रदेश कांग्रेस की महिला कार्यकर्ता बड़ी संख्या में शामिल हुई।


हम सब जानते है, छत्तीसगढ़ प्रदेश अपनी विशिष्ट लोक संस्कृति और तीज-त्योहारों के लिए देशों दुनिया में विख्यात है। यहां अक्ति में मिट्टी की पूजा, हरेली में कृषि उपकरणों की पूजा, देवारी में पशु पूजा जैसे अनगिनत त्योहारों के द्वारा प्रकृति पूजा की संस्कृति को बढ़ावा दिया जाता है। आसान भाषा में कहे तो ये पर्व ये त्योहार छत्तीसगढ़ी जनजीवन का आइना होते है।

Next Story