छत्तीसगढ़

कोरोना पर अलर्ट, सभी कलेक्टरों को पत्र जारी

Nil dhankar
29 Jun 2022 5:46 PM IST
कोरोना पर अलर्ट, सभी कलेक्टरों को पत्र जारी
x

रायपुर। देश में कोरोना के केस में लगातार हो रही वृद्धि को देखते हुए राज्य सरकार फिर से सख्ती की तैयारी में है। इस संबंध में सामान्य प्रशासन विभाग ने सभी विभागों व कलेक्टरों को जरूरी तैयारी करने के निर्देश दिए हैं। ज्यादा से ज्यादा जांच करने के निर्देश दिए गए हैं। साथ ही, हॉस्पिटल में जरूरी तैयारी करने कहा गया है, जिससे संक्रमण में वृद्धि होने पर तत्काल नियंत्रित किया जा सके। आने वाले समय में जो भी बड़े धार्मिक सामाजिक कार्यक्रम व रैलियां होंगी, उनकी निगरानी के लिए कहा गया है।

Next Story