छत्तीसगढ़
राजनांदगांव और बालोद में आंधी-तूफान और बारिश का येलो अलर्ट
Nil dhankar
12 May 2025 8:06 AM IST

x
रायपुर। राजनांदगांव और बालोद में आंधी-तूफान और बारिश का येलो अलर्ट हुआ है, बताया जा रहा है कि वेस्टर्न डिस्टर्बेंस और विभिन्न द्रोणिकाओं के असर से प्रदेश के कई हिस्सों में तेज आंधी-तूफान आ सकता है। साथ ही बारिश और ओलावृष्टि की भी संभावना जताई गई है।
मौसम में बदलाव होने से लोगों को गर्मी से राहत मिलने की उम्मीद है। ऐसा इसलिए क्योंकि, भीषण गर्मी से चलते लोगों का घर से निकलना भी मुश्किल हो गया है। प्रदेश की राजधानी रायपुर समेत बिलासपुर, दुर्ग, राजनांदगांव, जांजगीर-चांपा समेत कई अन्य जिलों में पारा 40 डिग्री के पार पहुंच गया है और इसी के चलते भीषण गर्मी का प्रकोप सबको झेलना पड़ रहा है। बारिश होने ने से तापमान में गिरावट आने की उम्मीद जताई जा रही है।
Next Story





