छत्तीसगढ़

रायपुर मौसम विभाग का अलर्ट, कई जिलों में आज भी होगी बारिश

Nil dhankar
12 Jan 2022 1:18 PM IST
रायपुर मौसम विभाग का अलर्ट,  कई जिलों में आज भी होगी बारिश
x

रायपुर। प्रदेश के कुछ जिलों में आज भी बारिश होगी। इसको लेकर रायपुर मौसम विभाग ने अलर्ट जारी किया है। साथ ही अगले दो दिनों तक प्रदेश का हाल इसी तरह से रहेगा। छत्तीसगढ़ में बदले मौसम ने ठंड को बढ़ा दिया है। सोमवार से रुक रुक कर बारिश हो रही है, जिसके कारण दिन का लुढ़का हुआ है। वहीं रात में भी ठंड बढ़ी है।

आज की बात की जाए तो सुबह से ही मौसम में बदली छाई हुई है। इस वजह से सुबह से ही ठंड जारी है। मौसम विभाग की माने तो आज भी प्रदेश के कई जिलों में बारिश के साथ ओले गिरे सकते है। मंगलवार की दोपहर बारिश की वजह से रायपुर का तापमान 6 डिग्री तक कम हुआ था। इस दौरान प्रदेश में बारिश का औसत 63.6 मिली रहा है। वहीं 2 से तीन दिनों बाद पश्चिमी विक्षोभ कमजोर पड़ने के साथ एक बार फिर कड़ाके की ठंड पड़ेगी। साथ ही बदल छंटने के बाद शीतलहर पड़ने की भी संभावना है।


Next Story