छत्तीसगढ़

रायपुर और जगदलपुर में दोपहर बाद बारिश होने का अलर्ट

Nil dhankar
18 Sept 2023 10:15 AM IST
रायपुर और जगदलपुर में दोपहर बाद बारिश होने का अलर्ट
x

रायपुर। सुबह अब से कुछ देर पहले दिए गए अलर्ट के अनुसार रायपुर और जगदलपुर में गरज-चमक की प्रबल संभावना है। वेदर बुलेटिन के अनुसार मानसून द्रोणिका माध्य समुद्र तल पर जैसलमेर, दक्षिण-पूर्व राजस्थान के ऊपर स्थित निम्न दाब के केंद्र, सागर, डाल्टनगंज, जमशेदपुर, दीघा और उसके बाद पूर्व-दक्षिण-पूर्व की ओर उत्तर-पूर्व बंगाल की खाड़ी तक विस्तारित है।

प्रदेश में सोमवार को कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा होने अथवा गरज चमक के साथ छींटे पड़ने की संभावना है। प्रदेश में एक-दो स्थानों पर गरज चमक के साथ वज्रपात होने की भी संभावना है। प्रदेश में अधिकतम तापमान में वृद्धि संभावित है। इस खबर पर लगातार अपडेट जारी है. सही और सटीक खबरों के लिए बने रहिए jantaserishta.com पर


Next Story