छत्तीसगढ़

नक्सल इलाकों में अलर्ट जारी, जवानों ने तेज किया सर्चिंग अभियान

Nil dhankar
24 July 2022 5:07 PM IST
नक्सल इलाकों में अलर्ट जारी, जवानों ने तेज किया सर्चिंग अभियान
x

दंतेवाड़ा। गीदम ब्लॉक के बारसूर से नारायणपुर रोड तक निर्माणाधीन मार्ग पर नक्सलियों ने बैनर टांग दिया है। इस मार्ग के मालेवाही थाना के जवानों ने पोस्टर बैनर बरामद किए। बताया जा रहा है कि नक्सलियों ने शहीद सप्ताह मनाने का आव्हान किया है।

दरअसल, बताया जा रहा है कि नक्सलियों ने 28 जुलाई से 3 अगस्त तक शहीद सप्ताह मनाने की अपील की है। उन्होंने जिले के कई इलाकों में नक्सली पर्चे, बैनर व पोस्टर को जगह जगह लगाकर नक्सली शहीद सप्ताह मनाने का आव्हान करते हुए ग्रामीणों से सहयोग देने के लिए कहा है। पुलिस ने भड़काऊ बैनर पोस्टर को जब्त कर नक्सल इलाकों के सभी थाना चौकियों को अलर्ट पर रखते हुए सर्चिंग तेज कर दी है। आपको बता दें कि नक्सली इस सप्ताह अधिक से अधिक महिला पुरुषों को अपने दल में शामिल करने का प्रयास करेंगे। ताकि बड़ी वारदातों को अंजाम दिया जा सके और थाना चौकियों समेत सर्चिंग पार्टियों पर हमला करके हथियारों को लूटा जा सके।


Next Story