छत्तीसगढ़
बारिश और बिजली गिरने को लेकर अलर्ट जारी, तुरंत चेक करें मौसम विभाग का पूर्वानुमान
jantaserishta.com
4 July 2023 10:07 PM IST

x
छत्तीसगढ़.
रायपुर: पूरे देशभर में मॉनसून अपना रंग दिखा रहा है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने कहा कि दक्षिण-पश्चिम मानसून पूरे देशभर में पहुंच गया है और राजस्थान, पंजाब और हरियाणा के शेष हिस्सों में आगे बढ़ रहा है। आईएमडी ने महाराष्ट्र, गोवा, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, राजस्थान, उत्तराखंड, महाराष्ट्र और अन्य सहित कई राज्यों में अगले चार दिनों तक भारी से बहुत भारी बारिश की भविष्यवाणी की है। दक्षिण प्रायद्वीपीय भारत और उत्तरी महाराष्ट्र में 06 जुलाई तक और गुजरात में 06-08 जुलाई के दौरान तेज बारिश जारी रहने की संभावना है।
मौसम विभाग के मुताबित, दक्षिण भारत में हल्की और मध्यम बारिश होने के साथ-साथ अलग-अलग स्थानों पर भारी बारिश होने की संभावना है। अगले तीन दिनों के दौरान भारत के दक्षिणी क्षेत्र में स्थिति ऐसी ही जारी रहेगी और उसके बाद कमी आएगी। 04 जुलाई को उत्तरी केरल और दक्षिण कर्नाटक के तटीय और घाट क्षेत्रों में भी अत्यधिक भारी वर्षा होने की संभावना है। भारत के पश्चिमी इलाकों की स्थिति की बात करें तो अगले 5 दिनों के दौरान कोंकण और गोवा और मध्य महाराष्ट्र के घाट क्षेत्रों में हल्की से मध्यम बारिश के आसार हैं। वहीं 06 और 07 जुलाई को गुजरात राज्य में हल्की और मध्यम बारिश के दौरान छिटपुट भारी बारिश होने की संभावना है। 5 और 6 जुलाई को कोंकण और गोवा और मध्य महाराष्ट्र के घाट क्षेत्रों में अत्यधिक बारिश की संभावन है। इसके अलावा 7 जुलाई को गुजरात में अत्यधिक भारी वर्षा होने की भी संभावना है।
रायपुर में आने वाले 3 दिनों तक बारिश के आसार हैं। इसके अलावा पूरे प्रदेश में अगले 3 दिन तक बारिश हो सकती है। मौसम विभाग ने राजधानी रायपुर के कुछ हिस्सों में बिजली गिरने का अलर्ट भी जारी किया है। मौसम विभाग ने बताया कि 5 जुलाई को प्रदेश के ऊपरी हिस्सों में कई जगहों पर बारिश के आसार हैं। दुर्ग, राजनांदगांव, गरियाबंद, कांकेर और बस्तर के जिलों में अनेक स्थानों पर बारिश होने का अंदेशा जताया गया है। 6 और 7 जुलाई को भी पूरे प्रदेश में बारिश होने की संभावना है। मौसम विभाग की ओर से दी गई ताजा जानकारी के मुताबिक अब 5 जुलाई को कवर्धा, मुंगेली, राजनांदगांव, कांकेर, कोंडागांव, बस्तर, सुकमा बीजापुर जैसे शहरों में बिजली गिरने की संभावना है। कांकेर, राजनांदगांव बस्तर के जिलों में भारी बारिश की चेतावनी मौसम विभाग ने जारी की है।
Tagsभारत मौसम विज्ञान विभागआईएमडीछत्तीसगढ़छत्तीसगढ़ न्यूज़छत्तीसगढ़ बारिश अलर्टबारिश अलर्टIndia Meteorological DepartmentIMDChhattisgarhChhattisgarh NewsChhattisgarh rain alertrain alert
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





