छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ में लू चलने को लेकर अलर्ट जारी

Nil dhankar
18 April 2023 8:00 AM IST
छत्तीसगढ़ में लू चलने को लेकर अलर्ट जारी
x

रायपुर। राजधानी रायपुर समेत पूरे प्रदेश में पिछले कुछ दिनों से मौसम का मिजाज बदला हुआ नजर रहा हैं। बीते कुछ दिनों से प्रदेश में तापमान में वृद्धि हो रही है। वहीं मौसम विभाग ने आज भी तापमान में बढ़ोतरी होने का अनुमान जताया है। वहीं मौसम विभाग ने आज प्रदेश में लू चलने की आशंका जताई है।

बता दें कि, प्रदेश में गर्मी का कहर देखने को मिल रहा है। राजधानी रायपुर समेत कई जिलों में तापमान 40 डिग्री के पार पहुंच गया है। राजधानी रायपुर का कल का तापमान 42.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। प्रदेश के सबसे गर्म जिले की बात की जाए तो सारंगगढ़ में सबसे ज्यादा 43.7 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया। वहीं बढ़ते तापमान को देखते हुए मौसम विभाग ने लोगों से लू से बचने की अपील की है।


Next Story