छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ में अलर्ट: आज तेज बारिश होने के आसार, मौसम विभाग ने जारी किया बुलेटिन

Shantanu Roy
27 Sept 2021 12:04 PM IST
छत्तीसगढ़ में अलर्ट: आज तेज बारिश होने के आसार, मौसम विभाग ने जारी किया बुलेटिन
x

demo pic 

रायपुर। आज गुलाब चक्रवात की वजह से छत्तीसगढ़ में भी बारिश होने की संभावना बनी हुई है. बस्तर संभाग में तेज बारिश होने के आसार जताएं जा रहे हैं. गुलाब चक्रवात का असर राज्य के हर जिले में देखने को मिलेगा. विभिन्न स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा होने की संभावना जताई जा रही है.

मौसम विभाग के अनुसार 12 घंटे में गुलाब चक्रवात कमजोर होकर अवदाब में बदल जाएगा. तूफान के प्रभाव से बस्तर संभाग में भारी बारिश की संभावना जताई जा रही है, छत्तीसगढ़ के कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा की संभावना भी है। बस्तर संभाग के जिलों में तापमान परिवर्तन की संभावना है, लेकिन तूफान के हटने के बाद तापमान फिर बढ़ने के आसार है.


Next Story