छत्तीसगढ़
मंदिर में की थी शराब और मुर्गा पार्टी, दो युवक गिरफ्तार
Nil dhankar
28 May 2023 11:50 AM IST

x
छग
बिलासपुर। रतनपुर स्थित महामाया देवी मंदिर परिसर में युवकों ने शराब और दारू-मुर्गा पार्टी का आयोजन किया था। यानी धार्मिक जगह को अपवित्र बना दिया था, इतना ही नहीं इन लोगों ने जूठे पत्तल और हडि्डयों को मंदिर के पास ही फेंक दिया था। इस मामले में सिद्ध शक्तिपीठ देवी मंदिर ट्रस्ट ने चिट्ठी लिखकर शिकायत दर्ज की थी। जिसके बाद पप्पू खटीक और बाबा खटीक को गिरफ्तार कर लिया गया है।
इस दोनों पर धारा 151 के तहत कार्रवाई शुरु कर दी है। बता दें, कंठीदेवल मंदिर परिसर पर बकरे की हड्डी और झूठे पत्तल मिले थे। कुछ लोग महामाया देवी के दर्शन करने और पिकनिक मनाने पहुंचे थे। जिसके बाद वीवीआईपी पार्किंग के पास भोजन बनाने लगे। इस दौरान किसी ने उनकी गतिविधियों पर ध्यान नहीं दिया। इसके बाद पता चला कि बदमाश वहां बैठकर शराब और बकरा-मुर्गा पार्टी कर रहे है।
Next Story





