छत्तीसगढ़

शराब की लत: पत्नी को बैगा बुलाना पड़ा मेहेंगा, बौखलाए पति ने पत्नी पर हथौड़ी से कर दिया हमला

jantaserishta.com
12 Jun 2021 6:48 AM IST
शराब की लत: पत्नी को बैगा बुलाना पड़ा मेहेंगा, बौखलाए पति ने पत्नी पर हथौड़ी से कर दिया हमला
x

फाइल फोटो 

शराब की लत!

रायपुर: एक पत्नी को पति की शराब की लत छुड़ाने के लिए बैगा को बुलाना महंगा पड़ गया। गुस्साए पति ने अपनी पत्नी पर हथौड़ी से ताबड़तोड़ वार कर उसे घायल कर दिया। फिर मौके से भाग निकला। पीड़िता और उसके पुत्र की शिकायत पर आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।

घटना रायपुर के खम्हारडीह थाना क्षेत्र के चंडी नगर की है। यहां पर रहने वाले राजमिस्त्री मनहरण निषाद ने शराब के नशे में अपनी पत्नी पर हथौड़ी से हमला कर उसे घायल कर दिया। मारपीट के दौरान मां की चीख-पुकार सुनकर उसका 19 वर्षीय बेटा अंदर पहुंचा, तो आरोपी बाप वहां से भाग निकला। इसके बाद बेटे ने इसकी शिकायत थाने में दर्ज कराई।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story