छत्तीसगढ़

एल्बम ‘तेरा मेरा नाता’ आज होगी रिलीज

Nilmani Pal
21 July 2023 12:01 PM IST
एल्बम ‘तेरा मेरा नाता’ आज होगी रिलीज
x

रायपुर। बस्तर में जन्मी गीतकार रचना मिश्रा ने एक और उपलब्धि हासिल की है. रायपुर निवासी रचना को बॉलीवुड के जाने-माने संगीतकार हिमेश रेशमिया के एल्बम के लिए गाने लिखे हैं. एल्बम ‘तेरा मेरा नाता’ आज रिलीज हो रहा है. रचना का पहले भी हिन्दी गानों का एल्बम आ चुका है.

शहर के शिवमंदिर वार्ड महादेव घाट रोड निवासी रचना मिश्रा ने बताया कि गीत लिखने का शौक उन्हें शुरू से रहा. उनके पिता अधिवक्ता व नोटरी श्रीनिवास दास आकाशवाणी जगदलपुर के लिए गीत लिखते थे. पिता से प्रेरणा लेकर रचना ने भी गीत लिखने का अभ्यास विवाह के पूर्व ही प्रारंभ किया. विवाह के पश्चात भी यह अभ्यास जारी है.

Next Story