
बिलासपुर: बंगाल की खाड़ी में उठे चक्रवाती तूफान ‘अकवान’ के असर से छत्तीसगढ़ के बिलासपुर सहित कई जिलों में मौसम का मिजाज पूरी तरह बदला, छत्तीसगढ़ में चक्रवाती तूफान 'अकवान' के प्रभाव से मौसम का मिजाज पूरी तरह बदल गया है। नवंबर के महीने में जहां आमतौर पर ठंड बढ़ने लगती है, वहीं बिलासपुर में लगातार बारिश, घने बादलों और कोहरे ने सावन जैसा वातावरण बना दिया है। शुक्रवार को दिनभर हुई झमाझम बारिश के बाद शनिवार सुबह शहर घने कोहरे की चादर में लिपटा नजर आया। आसमान में काले बादल छाए रहे और रुक-रुककर फुहारें पड़ती रहीं। मौसम संबंधी रिपोर्ट के अनुसार, बिलासपुर में 75.4 मिलीमीटर वर्षा दर्ज की गई, जबकि दिन का तापमान सामान्य से 7.1 डिग्री सेल्सियस नीचे चला गया। अचानक बदले मौसम से लोगों को पहाड़ी इलाकों जैसी ठंडक का अहसास हुआ। दूसरी ओर, बेमौसम बारिश ने किसानों की चिंता बढ़ा दी है।





