छत्तीसगढ़

अक्षित यादव का सैनिक स्कूल में चयन

Nilmani Pal
25 April 2024 12:25 PM IST
अक्षित यादव का सैनिक स्कूल में चयन
x

दुर्ग। भारत सरकार के रक्षा मंत्रालय के अधीन अंबिकापुर के सैनिक स्कूल के कक्षा 6वीं में दुर्ग के अक्षित यादव का चयन हुआ है। अक्षित ने आईडियल डिफेन्स एकेडमी, धनोरा से अखिल भारतीय सैनिक स्कूल प्रवेश परीक्षा 2024 की तैयारी की थी।

इस उपलब्धि पर आईडियल डिफेन्स एकेडमी के डायरेक्टर आशीष हरिहारणों, विधायक गजेन्द्र यादव, समाज सेवी विरेन्द्र शुक्ला, वरिष्ठ भाजपा नेता गिरधर मढ़रिया, पार्षद भास्कर कुंडले, दुर्ग जिला हॉकी एशोसिएशन से सुनिल नवघरे, सुराना महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ. पूजा मल्होत्रा एवं डॉ. प्रमोद यादव ने हर्ष व्यक्त किया है। अक्षित यादव, वाईस सिटी सायबर कैफे, पद्मनाभपुर के संचालक अमित यादव एवं आदि शिवा क्रियेशन की निर्देशक सविता यादव के पुत्र हैं।

Next Story