छत्तीसगढ़

शूटिंग के बाद रायपुर आ सकते हैं अक्षय कुमार

Nilmani Pal
15 Oct 2022 12:47 PM IST
शूटिंग के बाद रायपुर आ सकते हैं अक्षय कुमार
x

रायपुर। अक्षय की अपकमिंग मूवी में आप छत्तीसगढ़ की खूबसूरती को देख पाएंगे। उनकी फिल्म का नाम हिंदी में क्या होगा, अभी इसका पता नहीं है। फिल्म की शूटिंग 14 अक्टूबर से शुरू हो चुकी है। अपना हिस्सा शूट करने के लिए अक्षय कुमार शनिवार 15 अक्टूबर को यहां पहुंचे हैं। 4 दिनों तक वे छत्तीसगढ़ में ही रहेंगे। जानकारी मिली है कि वे शूटिंग के बाद राजधानी रायपुर आ सकते हैं। फिल्म निर्माण कंपनी ने कलेक्टर रायगढ़ रानू साहू से 14-17 अक्टूबर तक 4 दिनों की शूटिंग की इजाजत मांगी थी।

फिल्म सोरारई पोटरु फिल्म के हिंदी रीमेक के कुछ दृश्यों को मुंबई में भी शूट किया गया है। वहीं फिल्म के दृश्य मूल फिल्म की तरह ही एयरस्ट्रिप पर फिल्माए जाएंगे। कुछ सीन जेएसपीएल रोड पर भी शूट किए जा सकते हैं.


Next Story