छत्तीसगढ़

अखिलेश यादव के छत्तीसगढ़ आने से नहीं पड़ेगा कोई फर्क : धरमलाल कौशिक

Nilmani Pal
18 Sept 2023 11:14 AM IST
अखिलेश यादव के छत्तीसगढ़ आने से नहीं पड़ेगा कोई फर्क : धरमलाल कौशिक
x

रायपुर। इसी साल के अंत में छत्तीसगढ़ में विधानसभा चुनाव होने को है। चुनाव को लेकर सभी राजनीतिक पार्टियां कमर कस ली है। वहीं दूसरी ओर केंद्रीय मंत्रियों को प्रदेश दौरा जारी है। इसी क्रम में सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव 25 सितंबर को छत्तीसगढ़ दौरे पर आ रहे है। यहां वे अपनी पार्टी के चुनाव अभियान की शुरुआत करेंगे। जिसको लेकर अब सियासी पारा चढ़ गया है।

अखिलेश यादव के प्रदेश दौरे को लेकर नेता प्रतिपक्ष धरमलाल कौशिक का बयान सामने आया है। उन्होंने कहा कि UP में बसपा, सपा को दोनों चुनाव में हार मिली है। UP की जनता ने उन्हें खारिज कर दिया। अखिलेश के छत्तीसगढ़ आने से कोई फर्क नहीं पड़ेगा। चाहे वह गठबंधन कर लें.


Next Story