छत्तीसगढ़

रायपुर आ रहे अखिलेश यादव, 25 सितंबर को करेंगे सभा

Nil dhankar
16 Sept 2023 3:55 PM IST
रायपुर आ रहे अखिलेश यादव, 25 सितंबर को करेंगे सभा
x

रायपुर। उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री एवं समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव 25 सितंबर को छत्तीसगढ़ के दौरे पर रहेंगे. जहां अखिलेश यादव राजधानी रायपुर में एक सभा को संबोधित करेंगे. रायपुर में सभा के अलावा राज्य स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन में शामिल होंगे. इसके अलावा कई अन्य कार्यक्रमों में भी शिरकत करेंगें.

दरअसल, छत्तीसगढ़ में इसी साल विधानसभा चुनाव होने हैं. जिसको लेकर प्रदेश की राजनीतिक सरगर्मियां बढ़ गई हैं. प्रदेश में लगातार बीजेपी, कांग्रेस, आम आदमी पार्टी के दिग्गज नेता चुनावी सभा कर रहे हैं. इसी बीच चुनावी साल में पहली बार अखिलेश यादव छत्तीसगढ़ जाएंगे. जहां चुनाव को लेकर अखिलेश यादव कार्यकर्ताओं में जोश भरेंगे.

Next Story