छत्तीसगढ़
अकलतरा दुष्कर्म कांड: रायपुर में बीजेपी प्रतिनिधिमंडल ने राज्यपाल से चर्चा कर न्याय की मांग की
Nilmani Pal
14 July 2022 5:29 PM IST

x
रायपुर। दिल्ली के निर्भया कांड की तरह ही अकलतरा दुष्कर्म कांड के विरोध में पैदल मार्च निकालने के पश्चात भाजपा के वरिष्ठ नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने न्याय की मांग करने राजभवन पहुंचे, जहां भाजपा प्रतिनिधि मंडल ने राज्यपाल से चर्चा कर न्याय की मांग हेतु ज्ञापन सौंपा।
Delete Edit

इससे पहले भाजपा महिला मोर्चा ने जांजगीर में प्रदर्शन किया था। मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष शालिनी राजपूत कहा कि इस घटना को लेकर देशभर में महिलाओं में काफी आक्रोश है। प्रदेश की कांग्रेस सरकार महिलाओं के साथ हो रहे अत्याचार के मामले में असंवेदनशील है। अपराध की बढ़ती घटनाओं को छिपाया जा रहा है। यही कारण है कि अपराधियों के मनोबल लगातार मजबूत होते जा रहे हैं।
Next Story





