
x
छग
Raipur. रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में नशे के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत एण्टी क्राइम एंड सायबर यूनिट और कोतवाली थाना पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने गांधी नगर स्थित सुलभ कॉम्प्लेक्स के पास से राजेश गुप्ता उर्फ अज्जू उर्फ अजेश नामक व्यक्ति को गांजा के साथ रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। पुलिस की संयुक्त टीम ने आरोपी के पास से 1.300 किलोग्राम गांजा जब्त किया है, जिसकी बाजार में अनुमानित कीमत 13,000 रुपये बताई जा रही है। आरोपी के विरुद्ध थाना कोतवाली में अपराध क्रमांक 119/25 धारा 20बी नारकोटिक एक्ट के तहत मामला दर्ज कर कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
कैसे हुई कार्रवाई?
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. लाल उमेद सिंह और आईजी श्री अमरेश मिश्रा के निर्देश पर चल रहे नशा विरोधी अभियान के तहत पुलिस टीम को सूचना मिली थी कि एक व्यक्ति गांधी नगर में सुलभ के पास थैले में गांजा रखकर बिक्री की फिराक में है। सूचना की तस्दीक के बाद एण्टी क्राइम यूनिट और कोतवाली पुलिस की संयुक्त टीम ने मौके पर पहुंचकर संदिग्ध व्यक्ति को पकड़ा। पूछताछ में उसने अपना नाम राजेश गुप्ता उर्फ अज्जू (42 वर्ष), निवासी गांधी नगर, बिहारी किराना स्टोर्स के पास बताया। जब उसकी तलाशी ली गई तो थैले से गांजा बरामद हुआ, जिसके बाद उसे तत्काल हिरासत में ले लिया गया।
कार्रवाई में शामिल अधिकारी
इस कार्रवाई में कोतवाली थाना प्रभारी निरीक्षक सुधांशु बघेल, एण्टी क्राइम यूनिट प्रभारी निरीक्षक परेश कुमार पाण्डेय, उपनिरीक्षक मुकेश सोरी, प्र.आर. अनुप मिश्रा, सुनील सिलवाल, आर. आशीष पाण्डेय, संतोष सिन्हा, आशीष राजपूत और राहुल गौतम, तथा थाना कोतवाली से सउनि. गिरीश पाण्डेय की महत्वपूर्ण भूमिका रही। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ कड़ी कार्रवाई जारी रहेगी, और ऐसे तत्वों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा।
Tagsछत्तीसगढ़ न्यूज हिंदीछत्तीसगढ़ न्यूजछत्तीसगढ़ की खबरछत्तीसगढ़ लेटेस्ट न्यूजछत्तीसगढ़ न्यूज अपडेटछत्तीसगढ़ हिंदी न्यूज टुडेछत्तीसगढ़ हिंदीन्यूज हिंदी न्यूज छत्तीसगढ़chhattisgarh news hindichhattisgarh newschhattisgarh latest newschhattisgarh news updatechhattisgarh hindi news todaychhattisgarh hindinews hindi news chhattisgarhजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारजनताJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperjantasamachar newssamacharHindi news
Next Story





