छत्तीसगढ़

अजीत कुकरेजा ने ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष को धमकी दी, सतनामी समाज में आक्रोश

Nil dhankar
21 April 2026 2:42 PM IST
अजीत कुकरेजा ने ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष को धमकी दी, सतनामी समाज में आक्रोश
x

रायपुर। चुनावी मौसम में कांग्रेस से बगावत करने वाले अजीत कुकरेजा ने ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष को धमकी दी है, जिसकी शिकायत सतनामी समाज के प्रतिनिधि मंडल ने प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज से की।

गत दिनों राजीव भवन में कांग्रेस नेताओं की मौजूदगी में रौब दिखाते हुए अजीत कुकरेजा ने नव नियुक्त ब्लॉक अध्यक्ष सतनामी समाज के युवा नेता कमल घृतलहरे को अपशब्द कहते हुये ब्लॉक अध्यक्ष पद से हटाने और देख लेने की धमकी दी थी, सतनामी समाज को इस घटना की जानकारी मिलने पर प्रतिनिधि के रूप में कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष को लेकर छग कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज से इस घटना के बारे में अवगत कराया।

सतनामी समाज ने अध्यक्ष बैज के समक्ष उक्त घटना पर नाराजगी जताते हुये अजीत कुकरेजा के खिलाफ कड़ी कार्यवाही की मांग भी किया है। बता दें कि पिछले चुनाव में अजीत कुकरेजा की वजह से कांग्रेस विधायक को हार मिली थी, अजीत कुकरेजा चुनाव के समय पार्टी के लिए नई मुसीबत के रूप में उभर आता है। दिल्ली तक इसकी चर्चा होती रहती है। आलाकमान को अजीत कुकरेजा के खिलाफ कई शिकायत मिल चुकी है।



Next Story