छत्तीसगढ़

अजय माकन रायपुर से दिल्ली रवाना हुए

Nilmani Pal
9 Sept 2023 9:39 AM IST
अजय माकन रायपुर से दिल्ली रवाना हुए
x

रायपुर। छत्तीसगढ़ स्क्रीनिंग कमेटी के संयोजक अजय माकन दिल्ली रवाना हो गए हैं। इससे पहले वे कल देर रात दो दौर की बैठक में प्रत्याशियों को नामों पर गहन मंथन किया। सीएम हाउस में हुई बैठक में सैलजा,सीएम बघेल, नेटा डिसूजा आदि शामिल हुई। अब पीईसी की बैठक के बाद पहली सूची जारी होने के संकेत हैं ।

अब कहा जा रहा है कि 12 सितम्बर को केन्द्रीय चुनाव समिति की बैठक के बाद ही कोई फैसला लिया जाएगा। हालांकि सूत्रों का ये भी कहना है कि पहली लिस्ट के लिए अभी और इंतजार करना पड़ सकता है। 18 सितम्बर के बाद ही पहली लिस्ट जारी हो पाएगी। सूत्रों के हवाले मिली जानकारी के मुताबिक फिलहाल कांग्रेस की लिस्ट जारी नहीं की जाएगी। क्योंकि कई नामों पर आम सहमति नहीं बन पाई है।

Next Story