छत्तीसगढ़

अहिराज ने की कोबरा सांप को निगलने की कोशिश, स्नेक मैन ने किया रेस्क्यू

Nil dhankar
22 Sept 2022 5:14 PM IST
अहिराज ने की कोबरा सांप को निगलने की कोशिश, स्नेक मैन ने किया रेस्क्यू
x

कोरबा। कोरबा जिले के रजगामार में लोग उस वक्त हैरान रह गए, जब उन्होंने एक सांप को दूसरे सांप का शिकार करते हुए देखा। रजगामार ओमपुर में रहने वाले ज्ञानचंद साहू बुधवार रात 10 बजे सोने की तैयारी कर रहे थे। उसी समय उन्होंने एक चमकदार पट्टी देखी। जब उन्होंने नजदीक जाकर देखा, तो उनके होश उड़ गए, क्योंकि वो अहिराज सांप था, जो कोबरा को निगलने की कोशिश कर रहा था।

ज्ञानचंद साहू ने तुरंत मामले की जानकारी स्नेक रेस्क्यू टीम को दी। सर्प मित्र विक्की तुरंत मौके पर पहुंचे और उन्होंने बड़ी ही सावधानी से सांप को रेस्क्यू कर डिब्बे में बंद कर दिया। हालांकि तब तक सांप ने कोबरा को निगल लिया था। बाद में अहिराज सांप को ले जाकर जंगल में छोड़ दिया गया। इधर सांप के डिब्बे में बंद हो जाने से लोगों ने राहत की सांस ली। स्नेक रेस्क्यू टीम के अध्यक्ष जितेंद्र सारथी ने सांप घर में घुस जाने पर हेल्पलाइन नंबर 8817534455 पर सूचना देने की बात कही।


Next Story