छत्तीसगढ़
विकासखंड भाटापारा में 10 अगस्त से एग्रीस्टैक पंजीयन शिविर
jantaserishta.com
8 Aug 2026 2:21 PM IST

x
बलौदाबाजार: राज्य शासन के निर्देशानुसार किसानों को डिजिटल पहचान देने के उद्देश्य से जिले में विशेष शिविर का आयोजन किया जा रहा है। कलेक्टर कुलदीप शर्मा के निर्देश पर विकासखंड भाटापारा में एग्रीस्टैक पंजीयन शिविर का आयोजन 10 से 24 अगस्त तक किया जाएगा।यह शिविर सभी ग्राम पंचायतों में शिविर के दौरान पटवारी एवं कृषि विभाग के अधिकारी शिविर स्थल पर मौजूद रहेंगे और मौके पर ही फार्मर आईडी बनाई जाएगी। किसानों की शंकाओं का समाधान किया जाएगा।आधार से लिंक मोबाइल पर ओटीपी प्राप्त होगी।पंजीयन के लिये किसानों को अपने मूल आधार कार्ड, आधार से लिंक मोबाइल नंबर के साथ भूमिस्वामी का स्वयं उपस्थित होना जरूरी है।पूरी प्रक्रिया में आधार से लिंक मोबाइल पर 2 बार ओ टी पी आएगा, इसलिए स्वयं की उपस्थिति अनिवार्य है।
बताया गया क़ि एग्रीस्टैक केंद्र सरकार की डिजिटल कृषि पहल है। इसके तहत प्रत्येक भूमिस्वामी को एक यूनिक फार्मर आई डी दी जाएगी। कृषि विभाग के अनुसार कृषि भूमि धारण करने वाले हर किसान के लिए पंजीयन अनिवार्य है, चाहे जमीन का रकबा कितना भी छोटा हो। इस आईडी के माध्यम से किसान सीधे सरकारी योजनाओं, फसल बीमा एवं अन्य सुविधाओं का लाभ ले सकेंगे।
कृषि विभाग द्वारा सभी भूमिस्वामी किसान भाइयों से अपील की गई है कि निर्धारित तिथि और समय पर शिविर में पहुंचकर अपना फार्मर आईडी अवश्य बनवाएं ताकि भविष्य में शासन की सभी कृषि योजनाओं का लाभ बिना किसी परेशानी के मिल सके।अधिक जानकारी के लिए किसान अपने क्षेत्र के हल्का पटवारी, ग्राम पंचायत, कृषि विभाग या राजस्व विभाग* से संपर्क कर सकते हैं।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





