छत्तीसगढ़
कृषि उत्पादन आयुक्त डॉ. कमलप्रीत सिंह 11 नवम्बर को अधिकारियों की लेंगे बैठक
Nil dhankar
10 Nov 2021 7:55 PM IST

x
रायपुर। कृषि उत्पादन आयुक्त डॉ. कमलप्रीत सिंह 11 नवम्बर को पूर्वान्ह 10.30 बजे से दोपहर 12 बजे तक राज्य के कृषि अधिकारियों की वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए बैठक लेंगे। बैठक में ग्रीष्मकालीन धान के पारंपरिक रकबे में अन्य लाभकारी वैकल्पिक फसल लेने की कार्ययोजना, उतेरा फसलों की खेती की प्रगति एवं बीज उपलब्धता की समीक्षा की जाएगी। बैठक में विभागीय संयुक्त संचालक कृषि सहित सभी जिलों के उप संचालक कृषि एवं उप संचालक, सहायक संचालक उद्यानिकी अनिवार्य रूप से उपस्थित रहेंगे।
Next Story





