छत्तीसगढ़

कृषि मंत्री का बड़ा बयान, खाद की कालाबाजारी एक बड़ी चुनौती

Nil dhankar
19 Dec 2025 5:50 PM IST
कृषि मंत्री का बड़ा बयान, खाद की कालाबाजारी एक बड़ी चुनौती
x

अंबिकापुर। खाद की कालाबाजारी को लेकर छत्तीसगढ़ देश में पांचवें स्थान पर है, लेकिन ऐसा लग रहा है कि राज्य सरकार को इसकी भनक भी नहीं थी। कृषि मंत्री रामविचार नेताम से सवाल किया तो उनका जवाब कई लोगों को चौका देने वाला रहा।

मंत्री पहले कुछ समय के लिए चुप रहे और फिर बोले कि आप किस रिपोर्ट की बात कर रहे हैं उसे देखना पड़ेगा। इसके बाद उन्होंने आगे कहा कि खाद को लेकर कृषि विभाग का कोई लेना-देना नहीं है हम तो केवल किसानों को खाद उपलब्ध कराने का काम करते हैं।

मंत्री ने यह भी कहा कि इस बार खाद की किल्लत थी। खाद और धान को कई विभाग नियंत्रित करते हैं और सरकार ने कालाबाजारी रोकने के लिए सख्ती भी की है। हालांकि उन्होंने अंत में स्वीकार किया कि खाद की कालाबाजारी एक बड़ी चुनौती है और इसे लेकर सरकार आगे कड़े कदम उठाएगी।

Next Story