
x
रायपुर। कृषि मंत्री रविन्द्र चौबे ने आज महानदी भवन मंत्रालय में आयोजित बैठक में कृषि विभाग के अधिकारियों को ग्री़ष्मकालीन धान के बदले किसानों को अन्य लाभकारी फसलों के उत्पादन के लिए प्रोत्साहित करने के निर्देश दिए हैं। मंत्री श्री चौबे ने कहा कि राज्य शासन ने इस वर्ष ग्रीष्मकालीन धान के स्थान पर गेहंू, चना, उडद, मक्का, तिल, रागी, मूंगफली आदि की खेती के लिए किसानों को विशेष रूप से प्रेरित करने और उन्हें इसके लिए आवश्यक मार्गदर्शन देने का निर्णय लिया है। उन्होंने अधिकारियों को ग्रीष्मकालीन धान के बदले अन्य लाभकारी फसलों की खेती के लिए प्रचार-प्रसार का व्यापक अभियान संचालित करने के साथ ही अन्य ग्रीष्मकालीन फसलों के बीजों की पर्याप्त मात्रा में उपलब्धता सुनिश्चित करने के निर्देश के भी निर्देश दिए हैं।
Next Story