छत्तीसगढ़

कृषि मंत्री रामविचार नेताम की कल लेंगे समीक्षा बैठक

Shantanu Roy
15 Jun 2025 7:27 PM IST
कृषि मंत्री रामविचार नेताम की कल लेंगे समीक्षा बैठक
x
छग
Raipur. रायपुर। कृषि विकास एवं किसान कल्याण मंत्री रामविचार नेताम की अध्यक्षता में 16 जून को सवेरे 10 बजे से बैठक आहूत की गई है। बैठक नवा रायपुर अटल नगर स्थित न्यू सर्किट हाऊस में रखी गई है। कृषि मंत्री श्री नेताम बैठक में खाद-बीज की उपलब्धता एवं वितरण व्यवस्था, सुशासन तिहार से प्राप्त आवेदनों का निराकरण एवं उद्यानिकी विभाग की प्रगति सहित केन्द्र और राज्य परिवर्तित योजनाओं की क्रियान्वयन की स्थिति की समीक्षा करेंगे। बैठक में संचालक कृषि, संचालक उद्यानिकी एवं प्रक्षेत्र वानिकी, छत्तीसगढ़ राज्य बीज एवं कृषि विकास निगम लिमिटेड के प्रबंध संचालक, राज्य कृषि विपणन मण्डी बोर्ड के प्रबंध संचालक सहित, संयुक्त संचालक, उप संचालक और सहायक संचालकों को अद्यतन जानकारी के साथ उपस्थित होने के निर्देश दिए गए।
Next Story