छत्तीसगढ़

रायगढ़ में कृषि मंत्री रामविचार नेताम ने किया ध्वजारोहण

Nilmani Pal
26 Jan 2026 1:25 PM IST
रायगढ़ में कृषि मंत्री रामविचार नेताम ने किया ध्वजारोहण
x

रायगढ़। शहीद कर्नल विप्लव त्रिपाठी स्टेडियम में कृषि मंत्री और जिला प्रभारी मंत्री रामविचार नेताम ने तिरंगा फहराया। इसके बाद उन्होंने परेड की सलामी ली। इस दौरान मुख्यमंत्री के संदेश का वाचन किया गया।

जिसमें प्रदेश के विकास, सुशासन, सामाजिक समरसता और जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी गई। मुख्यमंत्री के संदेश में संविधान की मूल भावना को आत्मसात करने और देश की एकता और अखंडता बनाए रखने का आह्वान भी किया गया। कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ सशस्त्र बल की 6वीं वाहिनी, जिला पुलिस बल, महिला पुलिस बल, नगर सेना, एनसीसी कैडेट तथा स्काउट-गाइड की टुकड़ियों ने आकर्षक मार्च पास्ट प्रस्तुत किया।

इस अवसर पर स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों और शहीद पुलिसकर्मियों के परिजनों को सम्मानित किया गया। अतिथियों ने उन्हें शॉल, श्रीफल और प्रशस्ति पत्र भेंट कर उनके त्याग और बलिदान को याद किया।कार्यक्रम में सांस्कृतिक प्रस्तुतियां भी दी गईं। इसके अलावा दिव्यांग विद्यार्थियों को टैब और स्मार्ट वॉच वितरित की गई। इसके साथ झांकियों का प्रदर्शन, स्कूली बच्चों के सांस्कृतिक कार्यक्रम और उत्कृष्ट कार्य करने वाले कर्मचारियों का सम्मान भी किया गया।

Next Story