छत्तीसगढ़
कृषिमंत्री राम विचार नेताम ने अयोध्या के हनुमानगढ़ी मंदिर में किए दर्शन
Shantanu Roy
27 Jun 2025 8:03 PM IST

x
छग
Raipur. रायपुर। छत्तीसगढ़ के कृषिमंत्री राम विचार नेताम ने शनिवार प्रातः अयोध्या श्रीधाम स्थित पावन हनुमानगढ़ी मंदिर पहुंचकर महाप्रभु श्री हनुमान जी के दिव्य विग्रह के दर्शन किए और प्रदेशवासियों के सुख-शांति की मंगलकामना की। दर्शन उपरांत मंत्री नेताम ने कहा, “श्रीराम भक्त, संकट मोचक वीर बजरंगबली की कृपा समस्त प्रदेशवासियों के जीवन से समस्त कष्टों, विघ्नों एवं व्याधियों का नाश कर सुख, शांति, आरोग्य और समृद्धि का संचार करें।
अञ्जनानन्दनं वीरं जानकीशोकनाशनम्।
— Ramvichar Netam (@RamvicharNetam) June 27, 2025
कपीशमक्षहन्तारं वन्दे लङ्काभयंकरम्॥
शनिवार प्रातः अयोध्या श्रीधाम स्थित पावन हनुमानगढ़ी मंदिर में विराजमान महाप्रभु श्री हनुमान जी के विग्रह के दिव्य दर्शन से आप सभी का मंगल हो।
श्रीराम भक्त, संकटों का नाश करने वाले वीर बजरंगबली की कृपा समस्त… pic.twitter.com/GhtpsUDspm
यही सच्चे मन से प्रार्थना करता हूँ।” उन्होंने महाबली हनुमान के श्रीचरणों में कोटि-कोटि नमन और श्रद्धा सहित वंदन करते हुए प्रदेशवासियों को जय श्रीराम, जय महावीर, जय बजरंगबली के जयघोष के साथ शुभकामनाएं दीं। मंत्री नेताम की इस आध्यात्मिक यात्रा को श्रद्धालुजनों और समर्थकों ने आस्था से जोड़ते हुए भावपूर्ण स्वागत किया।
Tagsछत्तीसगढ़ न्यूज हिंदीछत्तीसगढ़ न्यूजछत्तीसगढ़ की खबरछत्तीसगढ़ लेटेस्ट न्यूजछत्तीसगढ़ न्यूज अपडेटछत्तीसगढ़ हिंदी न्यूज टुडेछत्तीसगढ़ हिंदीChhattisgarh news in hindiChhattisgarh newsChhattisgarh latest newsChhattisgarh news updateChhattisgarh Hindi news todayChhattisgarh Hindiजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारजनताJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperjantasamachar newssamacharHindi news
Next Story





