छत्तीसगढ़
कृषिमंत्री राम विचार नेताम ने महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस से की शिष्टाचार भेंट
Shantanu Roy
23 April 2025 8:32 PM IST

x
छग
Raipur/Maharashtra. रायपुर/महाराष्ट्र। छत्तीसगढ़ सरकार के कृषिमंत्री राम विचार नेताम ने अपने महाराष्ट्र प्रवास के दौरान भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस से शिष्टाचार भेंट की। इस मुलाकात के दौरान दोनों नेताओं के बीच शासन, विकास और जनहित से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर सार्थक चर्चा हुई। मंत्री नेताम ने श्री फडणवीस की दूरदृष्टि, संकल्पशक्ति और जनसेवा के प्रति उनकी प्रतिबद्धता की सराहना की। उन्होंने कहा कि फडणवीस का नेतृत्व और दृष्टिकोण निःसंदेह राष्ट्र निर्माण की दिशा में प्रेरणादायक है और विकास के मार्ग को और अधिक सशक्त करता है। यह भेंट सौहार्द्रपूर्ण माहौल में सम्पन्न हुई और दोनों राज्यों के परस्पर सहयोग को मजबूत करने की भावना को भी दर्शाती है।
आज महाराष्ट्र प्रवास के दौरान भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं महाराष्ट्र के माननीय मुख्यमंत्री श्री देवेंद्र फडणवीस जी से शिष्टाचार भेंट हुई।
— Ramvichar Netam (@RamvicharNetam) April 23, 2025
इस अवसर पर शासन, विकास और जनहित से जुड़े विषयों पर सार्थक संवाद हुआ।
उनकी दूरदृष्टि, संकल्पशक्ति और जनसेवा के प्रति प्रतिबद्धता… pic.twitter.com/eWXMD0Gkje
Tagsछत्तीसगढ़ न्यूज हिंदीछत्तीसगढ़ न्यूजछत्तीसगढ़ की खबरछत्तीसगढ़ लेटेस्ट न्यूजछत्तीसगढ़ न्यूज अपडेटछत्तीसगढ़ हिंदी न्यूज टुडेChhattisgarh news in hindiChhattisgarh newsChhattisgarh latest newsChhattisgarh news updateChhattisgarh Hindi news todayजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारजनताJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperjantasamachar newssamacharHindi news
Next Story





