छत्तीसगढ़
कृषि विभाग की कार्रवाई, भारी अनियमितता अग्रवाल एक कृषि सेवा केंद्र सील
Shantanu Roy
7 Jun 2026 9:56 PM IST

x
छग
Baloda Bazar. बलौदाबाजार। कलेक्टर कुलदीप शर्मा के निर्देशानुसार तथा उप संचालक कृषि दीपक कुमार नायक के मार्गदर्शन में लगातार कृषि केन्द्रों का सघन निरिक्षण की कार्यवाही जारी है। इसी तारतम्य में रविवार को उर्वरक निरीक्षण के दौरान एक कृषि सेवा केन्द्र में भारी अनियमितता पाए जाने पर केंद्र को सील बंद कर नोटिस जारी किया गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार विकासखण्ड कसडोल के उर्वरक निरीक्षक धनेश्वर साय के द्वारा ग्राम बया में संचालित अग्रवाल कृषि सेवा केंद्र का औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान विक्रय केंद्र में भारी अनियमितता पाई गई।
कृषि केंद्र में उपलब्ध भौतिक उर्वरक स्कंध तथा पॉस मशीन में उपलब्ध स्कंध में भिन्नता पाई गई।इसके अलावा विक्रय केंद्र में स्टॉक रजिस्टर एवं बिल बुक का उचित संधारण नहीं पाया गया। स्कंध एवं मूल्य सूची का प्रदर्शन अद्यतन नहीं किया गया था। इस कारण विक्रय केंद्र को सील करते हुए उर्वरक विक्रय पर प्रतिबंध लगाया गया है।साथ ही विक्रय केंद्र को कारण बताओं नोटिस भी जारी किया गया है। विकासखंड बलौदा बाजार के उर्वरक निरीक्षक लोकनाथ दीवान द्वारा प्राथमिक कृषि साख सहकारी समिति सरखोर का औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण पश्चात सहकारी समिति को शासन के नियमानुसार ही संतुलित उर्वरक का विक्रय करने हेतु निर्देशित किया गया है।साथ ही कृषकों को नैनो यूरिया नैनो एवं नैनो डीएपी के उपयोग हेतु समझाइस देते हुए कृषक के सहमति पश्चात नैनो उर्वरक विक्रय करने हेतु निर्देशित किया गया है।
Tagsछत्तीसगढ़ न्यूज हिंदीछत्तीसगढ़ न्यूजछत्तीसगढ़ की खबरछत्तीसगढ़ लेटेस्ट न्यूजछत्तीसगढ़ न्यूज अपडेटछत्तीसगढ़ हिंदी न्यूज टुडेछत्तीसगढ़ हिंदीन्यूज हिंदी न्यूज छत्तीसगढ़छत्तीसगढ़ हिंदी खबरछत्तीसगढ़ समाचार लाइवChhattisgarh News HindiChhattisgarh NewsNews of ChhattisgarhChhattisgarh Latest NewsChhattisgarh News UpdateChhattisgarh Hindi News TodayChhattisgarh HindiNews Hindi News ChhattisgarhChhattisgarh Hindi NewsChhattisgarh News Liveजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारजनताJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperjantasamachar newssamacharHindi news
Next Story





