छत्तीसगढ़

अग्निवीर भर्ती: उत्तीर्ण युवाओं के लिए लिखित परीक्षा 15 जनवरी को रायपुर में

Nil dhankar
6 Jan 2023 10:15 AM IST
अग्निवीर भर्ती: उत्तीर्ण युवाओं के लिए लिखित परीक्षा 15 जनवरी को रायपुर में
x

कवर्धा। भारतीय थलसेना द्वारा छत्तीसगढ़ के अभ्यर्थियों के लिए दुर्ग में 01 दिसंबर से 13 दिसंबर 2022 तक आयोजित अग्निवीर सैनिक भर्ती रैली की शारीरिक एवं मेडिकल परीक्षा में उत्तीर्ण युवाओं के लिए लिखित परीक्षा 15 जनवरी 2023 रायपुर में आयोजित है। परीक्षा के लिए आवश्यक मार्गदर्शन तथा जानकारी के लिए जिला रोजगार कार्यालय में संपर्क कर सकते है। अधिक जानकारी के लिए 8103638917 से संपर्क कर सकते है।

रोजगार कार्यालय द्वारा 9 जनवरी को प्लेसमेंट कैम्प आयोजित

जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केन्द्र, रायपुर द्वारा छत्तीसगढ़ राज्य के स्थानीय शिक्षित बेरोजगार युवाओं को रोजगार उपलब्ध कराने के उद्देश्य से 9 जनवरी को जिला रोजगार कार्यालय, पुराना पुलिस मुख्यालय परिसर में सुबह 11 बजे से दोपहर 2 बजे तक प्लेसमेंट कैम्प आयोजित है।

जिला रोजगार विभाग रायपुर के उप संचालक ने बताया कि प्लेसमेंट कैम्प के माध्यम से मनी टाक्स बिजनेस, स्मार्डाे टेक्नोलॉजिस एवं भारती एयरटेल लिमिटेड, रायपुर द्वारा सेल्स एक्सीक्यूटीव, ऑफिस स्टॉफ, पेपर कलेक्शन मैनेजर एवं डिलीवरी ब्वॉय आदि के 82 पदों पर न्यूनतम 8वीं से स्नातक उत्तीर्ण आवेदकों की भर्ती 7 हजार से 30 हजार रुपए प्रतिमाह दर पर की जाएगी। उन्होंने बताया कि प्लेसमेंट कैम्प में योग्य एवं इच्छुक आवेदक निर्धारित तिथि एवं स्थल पर अपने साथ शैक्षणिक / तकनीकी योग्यता के प्रमाण-पत्र तथा बॉयोडाटा के साथ उपस्थित हो सकते है। अधिक जानकारी के लिए आवेदक जिला रोजगार कार्यालय रायपुर में भी संपर्क कर सकते है।

Next Story