छत्तीसगढ़

ग्राम हथरा की किसान अगरू बाई ने 100 कट्टा बेचा धान

Shantanu Roy
21 Nov 2026 9:29 PM IST
ग्राम हथरा की किसान अगरू बाई ने 100 कट्टा बेचा धान
x
छग
Mohla. मोहला। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में कृषक उन्नति योजना के तहत प्रदेश सहित मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी जिले में समर्थन मूल्य पर धान खरीदी का कार्य सुचारू रूप से जारी है। जिले के विभिन्न धान उपार्जन केंद्रों में किसान अपनी उपज लेकर पहुंच रहे हैं। किसानों की सुविधा को प्राथमिकता देते हुए शासन द्वारा उपार्जन केंद्रों में आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की गई हैं, जिससे धान विक्रय की प्रक्रिया सरल, सुगम एवं व्यवस्थित बनी हुई है। धान विक्रय के लिए टोकन तुंहर हाथ एप के माध्यम से टोकन प्राप्त करने की
सुविधा किसानों
के लिए काफी मददगार साबित हो रही है। इससे किसानों को टोकन प्राप्त करने के लिए बार-बार समितियों के चक्कर नहीं लगाने पड़ रहे हैं। वहीं, उपार्जन केंद्रों में समय पर बारदाने की पर्याप्त उपलब्धता और टोकन के अनुसार धान खरीदी से किसानों को अपनी उपज बेचने में सहूलियत मिल रही है। विकासखंड मानपुर अंतर्गत खरदी सहकारी समिति में ग्राम हथरा निवासी कृषक अगरू बाई ने 100 कट्टा धान का विक्रय किया।

उन्होंने बताया कि धान बेचने के लिए उन्हें किसी प्रकार की परेशानी का सामना नहीं करना पड़ा। उपार्जन केंद्र में पर्याप्त बारदाने उपलब्ध थे और निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार आसानी से उनके धान की खरीदी हो गई। उन्होंने खरीदी केंद्र में उपलब्ध व्यवस्थाओं पर संतोष व्यक्त करते हुए कहा कि किसानों की सुविधा का पूरा ध्यान रखा जा रहा है। उपार्जन केंद्र में पहुंचे अन्य किसानों ने भी धान खरीदी की व्यवस्थाओं की सराहना की। किसानों का कहना है कि टोकन के अनुसार खरीदी, बारदाने की उपलब्धता तथा अधिकारियों-कर्मचारियों के सहयोग से धान विक्रय की प्रक्रिया सहज बनी हुई है। किसानों ने कृषक उन्नति योजना के तहत प्रति एकड़ 13,839 रुपए की दर से मिलने वाली आदान सहायता राशि के लिए मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय एवं राज्य सरकार के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि धान खरीदी की सुव्यवस्थित व्यवस्था और शासन की किसान हितैषी योजनाओं से किसानों को अपनी उपज का उचित मूल्य प्राप्त करने के साथ ही आर्थिक संबल भी मिल रहा है।
Next Story