छत्तीसगढ़

डिप्टी रेंजर का वीडियो वायरल होने के बाद DFO ने जांच के आदेश दिए, मचा है हड़कंप

jantaserishta.com
9 Jun 2026 12:56 PM IST
डिप्टी रेंजर का वीडियो वायरल होने के बाद DFO ने जांच के आदेश दिए, मचा है हड़कंप
x
छत्तीसगढ़.
कोरबा: छत्तीसगढ़ के कोरबा के कटघोरा वनमंडल में जंगली सुअर के शिकार के मामले में वन विभाग ने छापा मारा। इस दौरान कुछ लोगों पर वन्य प्राणी संरक्षण अधिनियम के तहत केस दर्ज किया गया। लेकिन इसी बीच यह भी आरोप लगे हैं कि कुछ आरोपियों को बचाने के नाम पर पैसे वसूले गए।
मामले में डिप्टी रेंजर उषा सोनवानी का एक वीडियो भी वायरल हो रहा है। इस वीडियो में वह यह कहती हुई नजर आ रही हैं कि शिकारियों ने जंगली सुअर का शिकार किया। मैं गाली खाई। मैं बदनाम हुई। वो फॉरेस्ट गार्ड राम कुमार कोराम को डेढ़-दो लाख रुपए देकर बच गए। वायरल वीडियो को लेकर DFO कुमार निशांत ने जांच के आदेश दे दिए हैं। यह मामला पसान वन परिक्षेत्र के लैंगा बीट के करी गांव का है। कुछ दिन पहले गांव वालों ने मिलकर जंगली सुअर का शिकार किया था और उसे खाने की तैयारी कर रहे थे।
इसकी जानकारी फॉरेस्ट गार्ड राम कुमार कोराम को लग गई, जिसके बाद वह अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंच गए और कार्रवाई की। वन विभाग ने शिकार में शामिल कुछ लोगों पर मामला दर्ज किया है। साथ ही, शिकार में इस्तेमाल की गई सामग्री भी जब्त कर ली गई है। इसी बीच इस मामले से जुड़ा एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में डिप्टी रेंजर उषा सोनवानी कुछ ग्रामीणों के साथ बैठी नजर आ रही हैं।
इस वीडियो में डिप्टी रेंजर यह कहती हुई नजर आ रही हैं कि शिकारियों ने जंगली सुअर का शिकार किया और इस मामले में मुझे गालियां भी सुननी पड़ीं, इससे मेरी बदनामी हुई। वीडियो में वह यह भी कहती हैं कि फॉरेस्ट गार्ड को डेढ़-दो लाख रुपए देकर आरोपी वहां से फरार हो गए। वहीं ग्रामीणों ने कहा कि उन्हें लगा इस पैसे में उन्हें भी कुछ पैसे मिलेंगे, इसलिए उन्हें सूचना नहीं दी।
वहीं कोरबा के डीएफओ कुमार निशांत ने वायरल वीडियो की जानकारी मिलने की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि इस मामले की जांच के लिए पसान रेंजर मनीष सिंह को जिम्मेदारी दी गई है। डीएफओ ने कहा कि जांच रिपोर्ट आने के बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने यह भी साफ किया कि अगर कोई दोषी पाया जाता है तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी और किसी को भी बख्शा नहीं जाएगा।
उन्होंने यह भी बताया कि कोरबा जिले में जंगली जानवरों के शिकार के मामले पहले भी सामने आते रहे हैं। वन विभाग ऐसे मामलों में लगातार कार्रवाई करता रहा है और वन्य जीवों का शिकार पूरी तरह से प्रतिबंधित है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story