छत्तीसगढ़

गांव में हत्या के बाद लूटपाट, ग्रामीणों में दहशत का माहौल

Nilmani Pal
11 Aug 2022 3:13 AM GMT
गांव में हत्या के बाद लूटपाट, ग्रामीणों में दहशत का माहौल
x

धमतरी। अर्जुनी थाना क्षेत्र के ग्राम देमार में अज्ञात हत्यारे वे वृद्धा की हत्या कर दी और उसकी पोती को घायल कर दिया। हत्यारा घर में रखा 79600 रुपये के सोने-चांदी के गहने और 10 हजार रुपये नकद भी ले गया। पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार ग्राम देमार आवास पारा में जयंत्री सिन्हा अपने बेटा-बहु के साथ रहती थी। आठ अगस्त को दिनदहाड़े घर में घुसकर अज्ञात हत्यारे ने उनकी हत्या कर दी और उनकी पोती संध्या सिन्हा को बुरी तरह घायल कर दिया। जिस समय यह घटना हुई घर पर दादी और पोती ही थे।

पुत्र दुर्योधन राम सिन्हा सुबह चार बजे से मंडी में काम पर चला गया था। बहु खिलेश्वरी सिन्हा मिक्चर फैक्ट्री में काम पर चली गई थी। पौत्र वोमेश सिन्हा स्कूल गया था। शाम चार बजे जब वह स्कूल से आया तो अंदर से दरवाजा बंद था। प्रयास के बाद भी दरवाजा नहीं खुलने पर उसने दूसरे युवक को बुलाकर दरवाजा खुलवाया। घर के कीचन में जयंत्री सिन्हा की लाश पड़ी थी। वहीं पर संध्या लहूलुहान पड़ी थी। हत्यारा सोने का लाकेट, मंगलसूत्र, टाप्स, चांदी की करधन, पायल, बिछिया सहित कुल 79600 रुपये के गहने और पेटी में रखा 10000 रुपये नकद ले गया है। दुर्योधन राम सिन्हा की रिपोर्ट पर पुलिस हत्या का मामला दर्ज कर हत्यारे की तलाश कर रही है।


Next Story