छत्तीसगढ़
झीरम हमले के बाद कांग्रेस के लोग अपने ही नेताओं पर संदेह कर रहे हैं: भाजपा
Shantanu Roy
3 Jan 2026 6:47 PM IST

x
छग
Raipur. रायपुर। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता उज्ज्वल दीपक ने कांग्रेस नेता विकास तिवारी के पार्टी से निष्कासन को ‘सच बोलने की सजा‘ बताया है। श्री दीपक ने कहा कि कांग्रेस दूसरों पर कीचड़ उछालने की राजनीति तो खूब करती है, लेकिन अपने कीचड़ सने हाथों की सफाई की नसीहत कांग्रेस को कितनी नागवार गुजरी, यह तिवारी के कांग्रेस से निष्कासन से पूरे प्रदेश को पता चल गया। लोकतंत्र की हत्या होने की बात करने वाली कांग्रेस पार्टी में ख़ुद आंतरिक लोकतंत्र की कमी है और किसी भी कार्यकर्ता द्वारा प्रश्न उठाना कांग्रेस पार्टी को स्वीकार नहीं है।
भाजपा प्रदेश प्रवक्ता श्री दीपक ने कहा कि भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह का नार्काे टेस्ट कराने का शोर मचाते कांग्रेस नेताओं को अपना नार्काे टेस्ट कराने में इतनी बेचैनी क्यों हो रही है? झीरम घाटी के नक्सली हमले में प्रदेश कांग्रेस के दिग्गज नेताओं की शहादत पर राजनीतिक रोटियाँ सेंकते आ रहे कांग्रेस नेताओं को अब क्या अपने बेनकाब होने का डर सता रहा है? श्री दीपक ने कहा कि झीरम हमले के बाद कांग्रेस के लोग अपने ही नेताओं पर संदेह कर रहे हैं और कांग्रेस से तिवारी का निष्कासन इस संदेह की तस्दीक कर रहा है।
भाजपा प्रदेश प्रवक्ता श्री दीपक ने कहा कि अपने कोट की जेब में झीरम घटना के सबूत लेकर घूमने की डींगें हाँकते पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल आखिर झीरम का सच सामने क्यों नहीं आने दे रहे हैं? झीरम काण्ड पर न्यायिक जाँच आयोग की रिपोर्ट विधानसभा के पटल पर नहीं रखकर बघेल ने किन-किनको बचाने का प्रयास किया? श्री दीपक ने कहा कि कांग्रेस नेता झीरम काण्ड का सच सामने लाकर शहीद कांग्रेस नेताओं के परिजनों को इंसाफ दिल्लाने में क्यों हिचकिचा रहे हैं? क्या नक्सलियों के साथ कांग्रेस का दोस्ताना और भाईचारा उन कांग्रेस नेताओं की शहादत पर भारी पड़ रहा है?
Tagsछत्तीसगढ़ न्यूज हिंदीछत्तीसगढ़ न्यूजछत्तीसगढ़ की खबरछत्तीसगढ़ लेटेस्ट न्यूजछत्तीसगढ़ न्यूज अपडेटछत्तीसगढ़ हिंदी न्यूज टुडेछत्तीसगढ़ हिंदीन्यूज हिंदी न्यूज छत्तीसगढ़छत्तीसगढ़ हिंदी खबरछत्तीसगढ़ समाचार लाइवChhattisgarh News HindiChhattisgarh NewsNews of ChhattisgarhChhattisgarh Latest NewsChhattisgarh News UpdateChhattisgarh Hindi News TodayChhattisgarh HindiNews Hindi News ChhattisgarhChhattisgarh Hindi NewsChhattisgarh News Liveजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारजनताJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperjantasamachar newssamacharHindi news
Next Story





