छत्तीसगढ़
महिला की मौत के बाद अंतिम संस्कार पर हंगामा, पुलिस आई, फिर...
jantaserishta.com
10 May 2026 9:25 PM IST

x
छत्तीसगढ़.
जगदलपुर: बस्तर जिले के भानपुरी क्षेत्र में एक महिला की मौत के बाद उसके अंतिम संस्कार को लेकर विवाद की स्थिति बन गई। बताया जा रहा है कि धर्मांतरित महिला के परिजन गांव के पास शव को दफनाना चाहते थे। इसी दौरान स्थानीय ग्रामीणों और कुछ हिंदूवादी संगठनों ने इसका विरोध शुरू कर दिया।
विरोध कर रहे लोगों का कहना था कि जिस जमीन पर शव दफनाने की तैयारी की जा रही थी, वह वन भूमि है और वहां दफनाना नियमों के खिलाफ है। मामले ने तूल पकड़ते ही क्षेत्र में तनाव की स्थिति निर्मित हो गई। मामले की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों पक्षों को समझाइश देने का प्रयास किया। लंबी बातचीत और समझाइश के बाद परिजन शव को वहां से हटाने के लिए तैयार हो गए।
इसके बाद शव को करकपाल स्थित ईसाई कब्रिस्तान ले जाया गया, जहां विधि-विधान के साथ अंतिम संस्कार किया गया। फिलहाल क्षेत्र में स्थिति नियंत्रण में है।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





