छत्तीसगढ़

सोमा देवांगन गिरफ्तारी के बाद वीडियो कांड में नया ट्विस्ट, पिता ने खोले कई राज

SHIDDHANT
5 Sept 2026 11:19 PM IST
सोमा देवांगन गिरफ्तारी के बाद वीडियो कांड में नया ट्विस्ट, पिता ने खोले कई राज
x
छग
Raipur रायपुर। महापौर मीनल चौबे को लेकर आपत्तिजनक शब्दों वाले वीडियो के सोशल मीडिया पर वायरल होने के मामले में सोमा देवांगन की गिरफ्तारी के बाद अब नया मोड़ सामने आया है। वीडियो बनाने वाले युवक के पिता ने एक वीडियो जारी कर मामले को लेकर गंभीर आरोप लगाए हैं। युवक के पिता ने अपने वीडियो में मिरर छत्तीसगढ़ की सीमा देवांगन पर आरोप लगाते हुए कहा कि उन्होंने वीडियो को सोशल मीडिया पर वायरल नहीं करने की बात कही थी। उनका दावा है कि मना करने के बावजूद वीडियो को सार्वजनिक कर दिया गया।




पिता ने वीडियो जारी कर पूरे घटनाक्रम को लेकर अपना पक्ष रखा है। उनके आरोपों के बाद मामले में नई चर्चा शुरू हो गई है। हालांकि, उनके द्वारा लगाए गए आरोपों की अभी स्वतंत्र पुष्टि नहीं हुई है। गौरतलब है कि महापौर मीनल चौबे को लेकर आपत्तिजनक शब्दों वाले वीडियो के वायरल होने के बाद पुलिस ने मामले में कार्रवाई शुरू की थी। पुलिस ने वीडियो बनाने वाले युवक और सोमा देवांगन के खिलाफ केस दर्ज किया था।
सोमा देवांगन की गिरफ्तारी के बाद राजनीतिक माहौल भी गरमा गया था।
गिरफ्तारी
के विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सिविल लाइन थाने पहुंचकर प्रदर्शन किया था और कार्रवाई पर सवाल उठाए थे। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। जांच के दौरान वीडियो बनाने, वायरल करने और इससे जुड़े अन्य लोगों की भूमिका की भी पड़ताल की जा रही है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। वहीं, युवक के पिता के आरोपों के बाद मामले में नए पहलुओं की जांच की संभावना बढ़ गई है।
Next Story