छत्तीसगढ़
युक्तियुक्तकरण के बाद सारंगढ़ बिलाईगढ़ जिले में बनाए गए 57 नवीन मतदान केंद्र
Shantanu Roy
10 Oct 2025 9:17 PM IST

x
छग
सारंगढ़ बिलाईगढ़। युक्तियुक्तकरण के बाद नवीन मतदान केंद्रों के संबंध में कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ संजय कन्नौजे की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में निर्वाचन की बैठक आयोजित की गई जिसमें भाजपा से मनोज जायसवाल, कांग्रेस से ताराचंद देवांगन, राधेलाल जायसवाल, बसपा से कुलमणि वारे, जोगी कांग्रेस से विकास टंडन, अपने दल के प्रतिनिधि के रूप में शामिल हुए। कलेक्टर डॉ कन्नौजे ने सभी प्रतिनिधियों को जानकारी दी कि जिले के मतदान केंद्रों के युक्तियुक्तकरण के दौरान 57 नवीन मतदान केंद्रों के प्रस्ताव को भारत निर्वाचन आयोग ने स्वीकार किया है। सभी मतदान केंद्रों में उसी क्षेत्र के स्थानीय नागरिकों को ही सभी राजनीतिक दल अपना बूथ लेबल एजेंट (बीएलए) नियुक्त करें। विधानसभा मुख्यालय अनुसार सारंगढ़ में पूर्व अनुमोदित मतदान केंद्रों की संख्या 345 है।
जबकि बिलाईगढ़ में 376 है। वही नवीन मतदान केंद्रों की संख्या सारंगढ़ में 25 और बिलाईगढ़ में 32 है। कुल मतदान केंद्रों की संख्या में सारंगढ़ में 370 और बिलाईगढ़ में 408 मतदान केंद्र है। भौगोलिक क्षेत्र अनुसार मतदान केंद्रों की संख्या अंतर्गत सारंगढ़ सारंगढ़ में पूर्व अनुमोदित मतदान केंद्रों की संख्या 345 है। जबकि बिलाईगढ़ में 247 है, वही रायगढ़ विधानसभा (सरिया) अंतर्गत 59 है। नवीन मतदान केंद्रों की संख्या सारंगढ़ में 25 और बिलाईगढ़ में 21 है, रायगढ़ विधानसभा (सरिया) अंतर्गत 4 है। कुल मतदान केंद्रों की संख्या में सारंगढ़ में 370, बिलाईगढ़ में 268 मतदान केंद्र और रायगढ़ विधानसभा (सरिया) अंतर्गत 63 है।
57 नवीन मतदान केंद्रों के नाम
विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 17- सारंगढ़ के 25 नये मतदान केंद्र में विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 17 सारंगढ़ के 25 नये मतदान केंद्र में 2-भदरा-2, 6-पासीद-2, 22-तालदेवरी, 25-छर्रा-2, 36-जेवरा-2, 54-बरदुला-2, 60-कुम्हारी-2, 70-सिलादेई, 100-अमझर-2, 124-खम्हारदीह-2, 138-साल्हे-2, 146-कोतरी-2, 157-फर्सवानी-2, 166-सारंगढ़ शहरी, 171-सारंगढ़ शहरी, 179-सारंगढ़ शहरी, 181-सारंगढ़ शहरी, 187-सारंगढ़ शहरी, 190-सारंगढ़ शहरी, 204-टाडीपार-2, 227-कटेली-2, 236-डोमाडीह ’अ’, 254-अचानकपाली-2, 279-खैरगढ़ी-2, 292-खरवानी-4 शामिल है।
वहीं विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 43- बिलाईगढ़ के 32 नये मतदान केंद्र में 3-बलौदा, 6-हसुवा, 15-टुण्डरा, 24-कुम्हारी, 37-अमलडीहा, 40-मड़कड़ी, 54-परसाडीह, 73-पथरिया, 79-डोकरीडीह, 88-सलौनीकला, 104-तौलीडीह 2, 114-बलौदी 2, 117-सरधाभाठा 2, 119-टिहलीपाली 2, 128-मोहतरा 2, 173-खम्हरिया 2, 180-रोहिना 2, 204-धारासींव 3, 209-छुईहा 2, 221-बिसनपुर 2, 224-बिलाईगढ़ 2, 230-देवरबोड़ 2, 236-खुरसुला 2, 262-कौवाताल 2, 273-अमोद 2, 279-मानाकोनी 2, 292-पठियापाली, 303-मुड़पार, 353-करमेल, 357-बिलारी (ज), 395-धौराभाठा 2, 397-मोहतरा न शामिल है।
Tagsछत्तीसगढ़ न्यूज हिंदीछत्तीसगढ़ न्यूजछत्तीसगढ़ की खबरछत्तीसगढ़ लेटेस्ट न्यूजछत्तीसगढ़ न्यूज अपडेटछत्तीसगढ़ हिंदी न्यूज टुडेछत्तीसगढ़ हिंदीन्यूज हिंदी न्यूज छत्तीसगढ़छत्तीसगढ़ हिंदी खबरछत्तीसगढ़ समाचार लाइवChhattisgarh News HindiChhattisgarh NewsNews of ChhattisgarhChhattisgarh Latest NewsChhattisgarh News UpdateChhattisgarh Hindi News TodayChhattisgarh HindiNews Hindi News ChhattisgarhChhattisgarh Hindi NewsChhattisgarh News Liveजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारजनताJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperjantasamachar newssamacharHindi news
Next Story





