छत्तीसगढ़

Murder कर तालाब किनारे फेंका शव, भीख मांगकर जीवन यापन कर रहा था मृतक

Nil dhankar
13 July 2024 4:34 PM IST
Murder कर तालाब किनारे फेंका शव, भीख मांगकर जीवन यापन कर रहा था मृतक
x
छग न्यूज़

जांजगीर janjgir news । जांजगीर-चांपा जिले के डोंगाकहरौद गांव Dongakhahraud Village में दिव्यांग युवक की गला रेत कर हत्या कर दी गई। शव घर से 50 मीटर दूर तालाब किनारे मिला। हत्या के बाद शव को घसीटते हुए फेंका गया है। हत्या की वजह अभी अज्ञात है।

chhattisgarh news घटना स्थल का पुलिस की टीम जांच कर रही है। मामला पामगढ़ थाना क्षेत्र का है। जानकारी अनुसार, मनोज कुमार नट (40) बोल सुन नहीं सकता था। वह अपनी पत्नी और बच्चों के साथ तालाब किनारे झुग्गी बनाकर और भीख मांग कर अपने और परिवार का जीवन यापन करता था। शुक्रवार की रात 10 बजे मनोज कुमार घर से खाना खाने के बाद निकला था। घर वापस नहीं आने पर खोजबीन की गई, लेकिन कुछ नहीं पता चला था। शनिवार की सुबह 8 बजे मनोज कुमार नट का शव घर से 50 मीटर दूर तालाब के किनारे मिला। chhattisgarh

DSP अनिल कुर्रे ने बताया कि घटना की जानकारी मिलने पर पामगढ़ पुलिस मौके पर पहुंची। क्राइम सीन एक्सपर्ट को भी घटना स्थल में बुलाया गया। जहां आस-पास के खून के निशान मिले हैं, जिसे जांच के लिए सैंपल लेकर लैब भेजा जाएगा।

Next Story