छत्तीसगढ़

हत्या कर युवती की लाश को कमल विहार में लगाया ठिकाना

Nil dhankar
14 Jan 2025 2:38 PM IST
हत्या कर युवती की लाश को कमल विहार में लगाया ठिकाना
x

रायपुर। कमल विहार के सेक्टर-1 के पास झाड़ियों में युवती की लाश मिली है। शव कंबल से लिपटा हुआ था। पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच में जुट गई है। आशंका जताई जा रही है कि युवती की हत्या कर लाश छुपाने के मकसद से झाड़ियों में फेंका गया। फिलहाल शव की शिनाख्त नहीं हो पाई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।


इस खबर पर लगातार अपडेट जारी है। सही और सटीक खबरों के लिए बने रहिए jantaserishta . com पर।

यह भी पढ़े - दंपति ने की आत्मदाह की कोशिश

रायपुर में पति पत्नी ने आत्मदाह की कोशिश की है। इस घटना के एक वीडियो भी सामने आया है जिसमें पति कच्चे मकान की छत पर चढ़ गया। फिर खुद पर मिट्टी तेल छिड़क कर आग लगाने की कोशिश की है। हालांकि कोई बड़ी घटना होने से पहले ही पुलिस और जिला प्रशासन के अधिकारियों ने व्यक्ति को रोक दिया।

दरअसल पूरा विवाद मकान खाली करवाने से जुड़ा है। मंगलवार सुबह 12 के करीब राजस्व अमला दशरथ सोना नाम के व्यक्ति का मकान खाली कराने पहुंचा था। अधिकारियों के मुताबिक, एक परिवार अवैध तरीके से यहां रह रहा था जिससे मकान का कब्जा लेने के लिए पहुंचे थे। इस दौरान दशरथ सोना और उसकी पत्नी ने हंगामा कर दिया। अधिकारियों के साथ उनकी बहसबाजी होने लगी।

Next Story