छत्तीसगढ़
आचार संहिता लगने के बाद छत्तीसगढ़ में अब तक 119.70 करोड़ कैश, शराब, ड्रग्स जब्त
jantaserishta.com
2 May 2024 12:18 AM IST

x
पढ़े पूरी खबर
रायपुर: लोकसभा चुनाव-2024 की आचार संहिता लगने के बाद छत्तीसगढ़ में अब तक 119.70 करोड़ कैश, शराब, ड्रग्स और सामग्री जब्त किए जा चुके हैं। हवाला कारोबारी, शराब तस्कर, नशे के कारोबारियों और हेरा-फेरी करने वाले लोगों पर 20 एजेंसियों की कार्रवाई जारी है। जिससे लोकसभा चुनाव में प्रलोभन का इस्तेमाल ना हो।
निर्वाचन आयोग के अधिकारियों के अनुसार, आचार संहिता से पहले और बाद में सबसे ज्यादा कैश, ड्रग्स और शराब में जब्त किया गया है। वहीं, जब्ती के मामले में दूसरे नंबर पर दुर्ग, तीसरे नंबर पर बिलासपुर, चौथे नंबर पर महासमुंद और पांचवे नंबर पर राजनांदगांव है। एजेंसियों ने वैध दस्तावेज दिखाने पर 1.54 करोड़ की नगदी-सामान रिलीज किया।
जिन एजेंसियों को कार्रवाई की जिम्मेदारी मिली है, उसमें पुलिस विभाग, आयकर विभाग, प्रवर्तन निदेशालय, आबकारी विभाग, सीजीएसटी, डीआरआई, एनसीबी ,सीआरपीएफ, सीआईएसएफ, आरपीएफ, भारतीय विमानन प्राधिकरण, राज्य विमानन विभाग।
राज्य कर (एसजीएसटी), राज्य परिवहन विभाग, भारतीय डाक विभाग, वन विभाग, केन्द्रीय रिजर्व पुलिस बल, रिजर्व बैंक ऑफ़ इंडिया, स्टेट लेवल बैंकिंग कमेटी और फाइनेंशियल इंटेलिजेंस यूनिट ऑफ इंडिया शामिल है।
Tagsसीजी न्यूज़छत्तीसगढ़छत्तीसगढ़ न्यूज़आचार संहिता119.70 करोड़ कैशशराबड्रग्स जब्तCG NewsChhattisgarhChhattisgarh NewsCode of ConductRs 119.70 crore cashliquordrugs seized
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





