छत्तीसगढ़
आखिर अडानी के खाते में 20000 करोड़ रुपए किसका हैं? : सीएम भूपेश बघेल
Nil dhankar
26 March 2023 2:44 PM IST

x
रायपुर। देशभर में कांग्रेस सत्याग्रह के कारणों को लेकर कांग्रेस और भाजपा आमने-सामने हैं। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कांग्रेस के चल रहे सत्याग्रह के चार कारण बताये। उन्होंने कहा कि आखिर अदानी के खाते में 20000 करोड़ रुपए किसका हैं? सीएम ने कहा कि राहुल गांधी को सदन में बोलने नहीं दिया गया। सत्ता पक्ष दोनों सदनों को बाधित किया और राहुल गांधी की सदस्यता रद्द कर दी गई।
वहीं मामले पर भाजपा के सांसद सुनील सोनी का कहना है कि सत्याग्रह को लेकर कांग्रेस कंफ्यूज है ।अपने आंदोलन का कारण भी तय नहीं कर पाई है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस में बड़े-बड़े वकील हैं लेकिन राहुल गांधी को किसी ने सदस्यता के बारे में ज्ञान नहीं दिया। और आज उनकी सदस्यता जाने से कांग्रेस के नेता खुश है।
Next Story





