छत्तीसगढ़
OMG! हंसी-मजाक के बाद चली कुल्हाड़ी, एक दोस्त की मौके पर मौत, दूसरा गंभीर
jantaserishta.com
2 May 2026 9:23 PM IST

x
श्मशान घाट के सन्नाटे में चीखें..
Dhamtari: धमतरी से एक ऐसी खौफनाक वारदात सामने आई है जिसने दोस्ती, भरोसे और इंसानियत तीनों को एक साथ शर्मसार कर दिया है, जहां साथ बैठकर जाम छलकाने वाले दोस्त कुछ ही देर में एक-दूसरे के खून के प्यासे बन गए। श्मशान घाट का सन्नाटा अचानक चीखों में बदल गया और शराब के नशे में एक दोस्त बन गया जल्लाद।
ये सनसनीखेज मामला धमतरी जिले के केरेगांव थाना क्षेत्र के बाह्मणबहारा गांव का है, जहां श्मशान घाट के पास जंगल में चार दोस्त नरेश यादव, शिशुपाल यादव और पीलेश्वर यादव सहित अन्य बैठकर शराब पी रहे थे। हंसी-मजाक और जाम का दौर चल रहा था, लेकिन अचानक किसी बात को लेकर कहासुनी शुरू हुई देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ा कि नशे में धुत आरोपी पीलेश्वर यादव ने अपना आपा खो दिया और पास रखी कुल्हाड़ी उठाकर अपने ही दोस्तों पर ताबड़तोड़ हमला कर दिया। सबसे पहले नरेश यादव को निशाना बनाया। सिर पर कुल्हाड़ी से ऐसा घातक वार किया गया कि उसने मौके पर ही दम तोड़ दिया। जब शिशुपाल यादव बीच-बचाव करने आया तो उसके चेहरे पर भी बेरहमी से वार किया जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। श्मशान घाट का वो जंगल कुछ ही मिनटों में खून से लाल हो गया।
शुक्रवार को जब जंगल में नरेश यादव का लहूलुहान शव मिला तो पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। सूचना मिलते ही केरेगांव पुलिस मौके पर पहुंची और तेजी से कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपी पीलेश्वर यादव को घेराबंदी कर गिरफ्तार कर लिया। घायल शिशुपाल यादव को अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसका इलाज जारी है। मृतक नरेश यादव पेशे से मजदूर था। जो मेहनत-मजदूरी कर अपने परिवार का पेट पालता था।
इस घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है और पूरे गांव में मातम पसरा हुआ है। श्मशान घाट में हुई ये वारदात सिर्फ एक हत्या नहीं…बल्कि दोस्ती, भरोसे और इंसानियत की भी हत्या है। शराब के कुछ जाम और गुस्से का एक पल एक परिवार उजड़ गया और एक जिंदगी हमेशा के लिए खत्म हो गई।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





