छत्तीसगढ़

हार से घबराई बीजेपी करवा रही ED की रेड : पवन खेरा

Nil dhankar
23 Aug 2023 1:49 PM IST
हार से घबराई बीजेपी करवा रही ED की रेड : पवन खेरा
x

रायपुर। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता पवन खेरा ने भी ट्वीट कर निशाना साधा है। खेरा ने लिखा है कि छत्तीसगढ़ में हार से घबराई भाजपा रेड्स करवा रही है। पिछले कुछ दिनों से कई सर्वेज में भाजपा की भारी हार दिखाई जा रही है। इसलिए छापे पड़वाए जा रहे हैं।

बता दें कि छत्तीसगढ़ में फिर से ईडी (प्रवर्तन निदेशालय) के छापे पड़े हैं। रायपुर में मुख्यमंत्री के राजनीतिक सलाहकार विनोद वर्मा के देवेंद्र नगर स्थित निवास में दबिश दी गई है। ओएसडी आशीष वर्मा और मनीष बंछोर के भिलाई-3 निवासपर भी कार्रवाई चल रही है। कारोबारी विजय भाटिया के घर भी जांच चल रही है। सीएम भूपेश ने इस कार्रवाई को पीएम मोदी की ओर से दिया गया बर्थडे गिफ्ट बताया है। मुख्यमंत्री का आज जन्मदिन है आज ही ईडी का छापा पड़ा है।

Next Story