छत्तीसगढ़

बंदूक से की हवाई फायरिंग, बदमाश गिरफ्तार

Shantanu Roy
19 Feb 2024 11:52 AM GMT
बंदूक से की हवाई फायरिंग, बदमाश गिरफ्तार
x
छग
गौरेला-पेंड्रा-मरवाही। गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले में भरमार बंदूक से हवाई फायरिंग करने से हड़कंप मच गया। शिकार करने की नियत से गोली चलाई गई थी। अब पुलिस ने युवक को भरमार बंदूक के साथ गिरफ्तार कर लिया है। घटना गौरेला थाना क्षेत्र के केवची की है। जानकारी के मुताबिक, ग्रामीण विदेशी राम बैगा (38 वर्ष) निवासी सकिन केंवची अपने घर में एक भरमार बंदूक छुपाकर रखा था। उसने बीते दिनों हवाई फायर किया खा। जिससे गांव में दहशत फैल गई।
जिसकी शिकायत गौरेला पुलिस को दी गई। सूचना मिलने पर गौरेला पुलिस ने गांव में दबिश दी और विदेशी राम बैगा को हिरासत में लेकर पूछताछ की। उसके निशानदेही पर शिकार की नीयत से घर में छुपाकर रखे भरमार बंदूक को जब्त कर लिया है। वहीं, केवची क्षेत्र अचानकमार टाइगर रिजर्व से लगा हुआ क्षेत्र है। इससे पहले भी कई बार ग्रामीणों ने अचानकमार टाइगर रिजर्व क्षेत्र में जंगली जानवरों के शिकार शिकायत कर चुके हैं। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है।
Next Story