छत्तीसगढ़
छत्तीसगढ़ में चिकित्सा अधिकारियों की भर्ती का विज्ञापन रद्द
Nil dhankar
22 Sept 2021 6:11 PM IST

x
DEMO PIC
बड़ी खबर
रायपुर। छत्तीसगढ़ में चिकित्सा अधिकारियों की भर्ती का विज्ञापन रद्द कर दिया गया है, स्वास्थ्य विभाग ने इस भर्ती के लिए निकाले विज्ञापन को रद्द किया है। बता दें कि अक्टूबर 2020 में 300 चिकित्सा अधिकारियों की भर्ती निकाली गई थी। हाईकोर्ट में मामला जाने के बाद विज्ञापन निरस्त किया गया है। यह विज्ञापन 143 नए पद के साथ निकाला गया। छत्तीसगढ़ शासन, "स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग" के अंतर्गत चिकित्सा अधिकारी के 300 रिक्त पदों की सीधी भर्ती (बैकलॉग पद शामिल) हेतु यह विज्ञापन "छत्तीसगढ़ चिकित्सा अधिकारी (राजपत्रित) सेवा भर्ती नियम 2013" के अनुरूप प्रकाशित किया गया था।
Next Story





