छत्तीसगढ़

आडवाणी जी ने देशवासियों में भव्य राम मंदिर निर्माण की अलख जगाई : CM विष्णुदेव साय

Nil dhankar
8 Nov 2024 8:12 AM IST
आडवाणी जी ने देशवासियों में भव्य राम मंदिर निर्माण की अलख जगाई : CM विष्णुदेव साय
x

रायपुर। CM विष्णुदेव साय ने कहा, भारतीय जनता पार्टी के शिखर पुरुष, देश के पूर्व उप प्रधानमंत्री एवं गृह मंत्री, भारत रत्न श्री लालकृष्ण आडवाणी जी को जन्मदिन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। राजनीति में शुचिता के प्रतीक, अपना जीवन राष्ट्र और लोकहित में समर्पित करने वाले, हम सबके मार्गदर्शक आदरणीय श्री लालकृष्ण आडवाणी जी ने राम मंदिर आंदोलन के माध्यम से देशवासियों में भव्य राम मंदिर निर्माण की अलख जगाई। प्रभु श्रीराम से उनके उत्तम स्वास्थ्य एवं दीर्घायु की कामना करता हूं।


Next Story